प्रकाश पर्व मनाने पाकिस्तान गई थी महिला, लाहौर में कर लिया निकाह

marriage
प्रतिरूप फोटो

मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम परमजीत है।और इन्होंने सिख धर्म को छोड़ कर मुस्लिम धर्म अपना लिया है। परमजीत अभी भारत से दिल्ली का वीजा लगवाकर गई हैं।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की एक महिला गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व पर पति के साथ लाहौर गई थी, और यहाँ महिला ने एक पाकिस्तानी आदमी से निकाह कर लिया। महिला वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता की रहने वाली है। 17 नवंबर को जो श्रद्धालु गुरु नानक जी के प्रकाश को मनाने के लिये पाकिस्तान गए थे। उनमें ये महिला भी शामिल थी। ये महिला मूक बधिर है, इसने पाकिस्तान के मुल्तान के रहने वाले एक आदमी से लाहौर की एक मस्ज़िद में मुस्लिम रिवाज के मुताबिक निकाह किया।

 

इसे भी पढ़ें: धर्म बदलने से नहीं बदलती है जाति, दलित महिला से शादी करने वाले ईसाई व्यक्ति की याचिका खारिज

मुस्लिम धर्म अपनाया 

मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम परमजीत है।और इन्होंने सिख धर्म को छोड़ कर मुस्लिम धर्म अपना लिया है। परमजीत अभी भारत से दिल्ली का वीजा लगवाकर गई हैं। अभी वहां की पुलिस से उन्हें वहां रहने की इजाजत नहीं दी है। परमजीत उस पाकिस्तानी आदमी को इंटरनेट पर मिली थीं। और पिछले दो सालों से उसके साथ जुड़ी थीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़