साउथ अफ्रीका से जबलपुर पहुंची महिला है सेना के हॉस्टल में क्वारैंटाइन

Omicron variant
Suyash Bhatt । Nov 29 2021 1:15PM

रविवार को जबलपुर जिला प्रशासन को पता चला कि 18 नवंबर को साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना की एक महिला जबलपुर पहुंची है। जिसके बाद से उसकी तलाश में स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी होटलों और गेस्ट हाउस छान मारे लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था।

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका से जबलपुर आई महिला का पता चल गया है। जिला प्रशासन के सूत्रों का दावा है कि वे महिला सेना के हॉस्टल में क्वारैंटाइन है। महिला एयर इंडिया की फ्लाइट से 18 नवंबर को आई थी।

इसे भी पढ़ें:कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद भी जारी रहा आंदोलन तो क्या करेगी सरकार? जानें प्लान 'बी' 

आपको बता दें कि इस समय दुनिया भर में ओमिक्रॉन की वजह से चिंता बढ़ गई है। यह डेल्टा वैरिएंट से सात गुना तेजी से फैल रहा है। साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में इस वैरिएंट के मरीज मिल चुके हैं। और यही वजह है कि विदेशों से आने वाले हर यात्री की मॉनिटरिंग और कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग कर सैंपल लिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी अपनी सास को घर पर बैठने नहीं देती! शो में कॉमेडियन की मां ने बताई अपनी कहानी

दरअसल रविवार को जबलपुर जिला प्रशासन को पता चला कि 18 नवंबर को साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना की एक महिला जबलपुर पहुंची है। जिसके बाद से उसकी तलाश में स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी होटलों और गेस्ट हाउस छान मारे लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़