MP में लगातार बढ़ रहा है महिला अपराध, इंदौर में दर्ज हुए सबसे ज्यादा मामले

Women crime in mp
सुयश भट्ट । Dec 8 2021 11:22AM

आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अक्टूबर तक 10 जिलों में 5251 महिलाएं अपराध का शिकार हुई है। जिसमें दहेज प्रताड़ना 3121, रेप 1984 और दहेज को लेकर 146 महिलाओं की हत्या की गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्ता भी सुस्त हो गई है। प्रदेश में महिला अपराध को लेकर चौका देने वाले आंकड़े सामने आए है। इंदौर वूमेन क्राइम में नंबर-1 है।ग्वालियर नंबर-2, भोपाल नबंर-3 और नंबर 4 पर जबलपुर है। पुलिस भी कार्रवाई जरूर करती है लेकिन अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

वहीं आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अक्टूबर तक 10 जिलों में 5251 महिलाएं अपराध का शिकार हुई है। जिसमें दहेज प्रताड़ना 3121, रेप 1984 और दहेज को लेकर 146 महिलाओं की हत्या की गई है।

अगर हम इंदौर की बात करें तो बीते 10 महीने सबसे ज्यादा 890 महिला अपराध दर्ज हुए है। इसमे सबसे अधिक 342 रेप के केस दर्ज किए गए है। साथ ही साथ दहेज मामले में हत्या किए जाने के 19 केस और दहेज प्रताड़ना के 529 अपराध दर्ज किए गए है।

इसी कड़ी में ग्वालियर में महिलाओं को लेकर 848 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 254 रेप, दहेज हत्या 23, दहेज प्रताड़ना 571 केस शामिल है। साथ ही भोपाल में महिला संबंधित 804 केस दर्ज हुए है  इनमें 315 रेप, दहेज हत्या 22, दहेज प्रताड़ना 467 है।

जबलपुर में भी महिला अपराध के 804 केस दर्ज हुए हैं। इनमें 192 रेप के केस, दहेज हत्या 14 और दहेज प्रताड़ना के 290 अपराध रजिस्टर्ड किए गए हैं। सागर जिले में 411 महिलाओं से जुड़े अपराध दर्ज किए गए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़