भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित नहीं: सुष्मिता देव

Women in BJP-ruled states are not safe: Sushmita Dev
[email protected] । Jun 18 2018 3:23PM

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने बिहार के गया जिले में मां और बेटी से कथित बलात्कार की हालिया घटना की निंदा करते हुए आज आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने बिहार के गया जिले में मां और बेटी से कथित बलात्कार की हालिया घटना की निंदा करते हुए आज आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सुष्मिता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में मां-बेटी के साथ बलात्कार हुआ, यह बहुत दुखद तथा निंदनीय है । इस तरह के अपराध समाज और देश में दहशत का माहौल पैदा करते हैं। राज्य सरकार को जरूरी कदम उठाने चाहिये।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और भाजपा शासित अन्य राज्यों में इस तरह की घटनाएं आम बात हो गई हैं। भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।’ सुष्मिता ने कहा, ‘‘केवल ‘बेटी बचाओ’ कह देने भर से बेटी नही बचेगी, बल्कि सरकार को इसके लिये गंभीरता से काम करना पड़ेगा।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़