UP-Bihar की महिलाओं की राजनीति में है ज्यादा हिस्सेदारी, 19 राज्यों में 10 फ़ीसदी से भी कम हैं महिला MLA

Women ministers
ANI
अंकित सिंह । Dec 12 2022 12:22PM

कानून मंत्रालय के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार महिलाओं की राजनीति में भूमिका ज्यादा है। देश की संसद और ज्यादातर विधानसभाओं में भी महिलाओं की भागीदारी 15% से भी कम है। इतना ही नहीं, देश के ऐसे 19 राज्य भी हैं जहां विधानसभा में 10% से कम महिला विधायक हैं।

देश में महिला और पुरुषों के बीच बराबरी के बाद लगातार होती हैं। महिलाएं भी राजनीति में सक्रियता दिखाती हैं। वर्तमान में देखें तो कई महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने कि राजनीति में खुद को साबित भी किया है। हालांकि, अभी भी महिलाओं की राजनीति में सक्रियता पुरुषों से की तुलना में काफी कम है। इन सबके बीच कानून मंत्रालय की ओर से एक आंकड़ा जारी किया गया है। इस आंकड़े में यह बताने की कोशिश की गई है कि किन राज्यों में कितनी महिलाएं सांसद या फिर विधायक हैं। कानून मंत्रालय के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार महिलाओं की राजनीति में भूमिका ज्यादा है। देश की संसद और ज्यादातर विधानसभाओं में भी महिलाओं की भागीदारी 15% से भी कम है। इतना ही नहीं, देश के ऐसे 19 राज्य भी हैं जहां विधानसभा में 10% से कम महिला विधायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: नारी शक्ति को समर्पित यात्रा का 96वां दिन, बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रियों का अभिवादन कर मार्च का हिस्सा बनी

कानून मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी 10.70% है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 11.66% है। छत्तीसगढ़ इस मामले में सबसे आगे हैं। यहां 14.44 प्रतिशत महिला राजनीति में हैं। हरियाणा में 10%, झारखंड में 12.35%, पंजाब में 11.11%, राजस्थान में 12%, उत्तराखंड में 11.43% हैं। बंगाल में यह आंकड़ा 13.70% और दिल्ली में 11.43% है। लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि केरल और कर्नाटक जैसे विकसित राज्य में महिलाओं के राजनीति में हिस्सेदारी 10% से भी कम है। जिन राज्यों में महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी 10% से भी कम है, उनमें आंध्र प्रदेश, असम, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने POCSO Act के संबंधित मामलों के जल्द निपटान के लिए मांगे न्यायाधीशों से सुझाव

इस राज्यों की विधानसभा में 10% से भी कम महिला विधायक हैं। हाल में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। गुजरात में जहां महिलाओं की हिस्सेदारी 8.2% है। वहीं हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एक महिला ही विधायक है। लोकसभा में महिला प्रतिनिधियों के हिस्सेदारी 14.4% है। वहीं, राज्यसभा में 14.05% है। देश भर की विधानसभाओं में महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी की औसत पर डालें तो यह 8 फ़ीसदी के आसपास रहता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़