चुनाव से पहले अहमद पटेल का दावा, 200 साल तक सत्ता में वापस नहीं आएगी भाजपा

wont-return-for-200-yrs-if-bjp-loses-2019-polls-says-ahmed-patel
[email protected] । Jan 21 2019 4:11PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने दावा किया कि जो लोग पहले भाजपा के 50 वर्षों तक सत्ता में बने रहने का दम भरते थे वे अब यह कहते घूम रहे हैं कि अगर वे इस बार हार गए तो 200 साल तक सत्ता में वापस नहीं आएंगे।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने विपक्षी नेताओं की कोलकाता में हालिया रैली की पृष्ठभूमि में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘संविधान को कमजोर करने और इसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने वाले’ अब विपक्षी एकजुटता से घबराए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि जो लोग पहले भाजपा के 50 वर्षों तक सत्ता में बने रहने का दम भरते थे वे अब यह कहते घूम रहे हैं कि अगर वे इस बार हार गए तो 200 साल तक सत्ता में वापस नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें: अहमद पटेल का दावा, नाकामियां छिपाने के लिए खुद को अवार्ड दे रहे हैं मोदी

पटेल ने ट्वीट कर कहा कि विपक्षी दलों का साथ आने का एक ही मकसद है कि भारत के संविधान की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने संविधान को कमजोर किया है और इसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है, वे विपक्षी एकजुटता से बहुत ज्यादा घबराए हुए हैं। विपक्षी एकजुटता के कारण उनकी भाव-भंगिमा बदल गई है। डर साफ दिख रहा है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने कहा, ‘वे पहले कहा करते थे कि भाजपा 50 वर्षों तक सत्ता में रहेगी। वे अब कह रहे हैं कि अगर इस बार हार गए तो अगले 200 वर्षों तक सत्ता में नहीं आ सकेंगे।’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़