लेखक डॉ. पवन सिंह और लोकेन्द्र सिंह को ‘हिन्दी सेवा सम्मान’

'Hindi Service Award'
दिनेश शु्क्ल । Oct 26 2020 8:19PM

डॉ. पवन सिंह और लोकेन्द्र सिंह वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया और दोनों शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

भोपाल। भारत के प्रमुख हिन्दी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी की 19वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित वेबिनार में लेखक एवं मीडिया प्राध्यापक डॉ. पवन सिंह और लोकेन्द्र सिंह को ‘हिन्दी सेवा सम्मान-2020’ से सम्मानित किया गया। प्रभासाक्षी की ओर से प्रतिवर्ष यह सम्मान दिया जाता है। डॉ. पवन सिंह और लोकेन्द्र सिंह के अलावा देशभर से 9 अन्य लेखकों को भी यह सम्मान दिया गया है। डॉ. पवन सिंह और लोकेन्द्र सिंह वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया और दोनों शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रो. सुरेश ने कहा कि दोनों ही शिक्षक हिन्दी में नियमित लेखन कर रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़