योगी सरकार का बड़ा दांव, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर माफ होगा किसानों का कर्ज

yogi-adityanath-farmer-loan-forgive
रेनू तिवारी । Jan 19 2019 11:42AM

उत्तर प्रदेश सरकार जिला स्तर पर कर्ज माफी के लिए सर्वे करवा रही है। इस सर्वे का मकसद उन किसानों की पहचान करना है जो पिछली बार कर्ज माफी का लाभ नहीं उठा पाए थे।

लोकसभा चुनाव की तारीख जैस- जैसे नजदीक आती जा रही हैं वैसे वैसे देश की सभी पार्टियों का दिल दिलदार होता जा रहा हैं सभी को अब जनता की परेशानियां दिखाई दे रही हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बड़ा फैसला कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर किसानों को नये साल का तोहफा देने के मूड में हैं। यानी की योगी सरकार एक इस साल लोकसभा चुनाव से पहले किसानों का कर्जा मांफ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस नेता बी के हरिप्रसाद ने अमित शाह की बीमारी का उड़ाया मजाक.. ये बड़ी बात बोली

उत्तर प्रदेश सरकार जिला स्तर पर कर्ज माफी के लिए सर्वे करवा रही है। इस सर्वे का मकसद उन किसानों की पहचान करना है जो पिछली बार कर्ज माफी का लाभ नहीं उठा पाए थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ भी किया था।

इसे भी पढ़ें- भाजपा महासचिव राम लाल तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश में जब योगी सरकार ने आते ही किसानों का कर्ज मांफ किया था तब कई किसानों को आंशिक कर्जमाफी ही मिल पाई थी। उस दौरान बहुत से किसान तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से कर्जमाफी का लाभ भी नहीं उठा पाए थे। योगी सरकार इस सर्वे के द्वारा ऐसे किसानों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अगर योगी सरकार इस कदम को अमली जामा पहनाती है तो लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को लुभाने की कोशिश में इसे बड़ी कवायद के तौर पर देखा जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़