भाजपा महासचिव राम लाल तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती

bjp-general-secretary-ram-lal-hospitalized-due-to-high-fever
[email protected] । Jan 19 2019 10:59AM

कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक वी बी जोशी ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘वह (लाल) अब भी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है।’’हालांकि, अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई अन्य ब्यौरा देने से इंकार कर दिया।

नोएडा। भाजपा महासचिव राम लाल पिछले दो दिनों से यहां के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बुखार के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि राम लाल को बुधवार रात में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह अभी भी निगरानी में हैं।

इसे भी पढ़ें- राफेल सौदे पर दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रही है कांग्रेस, पब्लिक सब जानती है

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के महासचिव से अस्पताल में मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें- मेघालय की कोयला खदान में बचाव अभियान को प्राथमिकता दे सरकार: राहुल

कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक वी बी जोशी ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘वह (लाल) अब भी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है।’’हालांकि, अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई अन्य ब्यौरा देने से इंकार कर दिया। जोशी ने कहा कि शर्मा लगातार राम लाल के संपर्क में हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़