वाईएसआर कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया

YSR
ANI

वाईएसआर कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से बृहस्पतिवार रात जारी एक विज्ञप्ति में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की सराहना की गई।

अमरावती। वाईएसआर कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से बृहस्पतिवार रात जारी एक विज्ञप्ति में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की सराहना की गई।

इसे भी पढ़ें: ब्रजेश पाठक ने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की उम्मीद जतायी

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘यह एक अच्छा संकेत है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में आदिवासी समुदाय की एक महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इसलिए, वाईएसआर कांग्रेस उन्हें अपना समर्थन देती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़