आंध्रपदेश से राज्यसभा की सभी चारों सीटों पर YSR कांग्रेस का कब्जा, TDP का नहीं खुला खाता

Jagan Mohan reddy

सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने राज्यसभा की सभी चारों सीटों को अपने नाम कर लिया। बता दें कि सभी उम्मीदवारों को 38-38 वोट मिले।

अमरावती। सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने उम्मीद के मुताबिक आंध्रप्रदेश में राज्यसभा की चारों सीटों पर शुक्रवार को जीत हासिल कर ली। विधानसभा के सूत्रों के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस से उपमुख्यमंत्री पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, मंत्री मोपिदेवी वेंकटरमन, उद्योगपति परिमल नाथवानी और रियल इस्टेट कारोबारी अयोध्या रामी रेड्डी विजयी रहे। सभी को 38-38 वोट मिले। 

इसे भी पढ़ें: MP से दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी ने जीता RS चुनाव 

बता दें कि संख्या नहीं होने के बावजूद मुकाबले में उतरी विपक्षी तेलगू देशम पार्टी के उम्मीदवार वर्ला रामैया को विधानसभा में 23 की संख्या रहने के बावजूद 17 वोट मिले।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़