PM Narendra Modi पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में नोएडा में Zero FIR दर्ज

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में एक युवती के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। गाजियाबाद निवासी अधिवक्ता की शिकायत पर दर्ज इस मामले को आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती की पहचान नोएडा में रहने वाली रुचिका सिंह के रूप में हुई है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के बैनर तले हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने वाली एक युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अधिवक्ता स्मृति सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 352, 353(1) और 356(1) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
यह मामला आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि कथित घटना दिल्ली में हुई थी। शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई को उनके संज्ञान में आया कि जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने सार्वजनिक रूप से भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक का इस्तेमाल किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और लोक शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई।
पुलिस के अनुसार, शिकायत में युवती की पहचान नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी निवासी रुचिका सिंह के रूप में की गई है। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ऊंचागांव की रहने वाली है।
बताया जा रहा है कि वह एक ब्यूटी पार्लर संचालित करती है और उसने इसी वर्ष जनवरी में नोएडा में एक फ्लैट खरीदा था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच दिल्ली पुलिस करेगी।
अन्य न्यूज़















