2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा भारत! जानें खेल मंत्री ने क्या कहा

 anurag thakur
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Feb 28 2024 8:02PM

भारतीय खिलाड़ी और एथलीट लगातार अपने प्रदर्शन से देश ही नहीं बल्कि दुनिया को भी प्रभावित कर रहे हैं। एथलीट लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहे हैं। वैश्विक स्तर पर भारत ने अब खेलों के लिहाज से एक अलग जगह बना ली है।

भारत खेलों के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारतीय खिलाड़ी और एथलीट लगातार अपने प्रदर्शन से देश ही नहीं बल्कि दुनिया को भी प्रभावित कर रहे हैं। एथलीट लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहे हैं। वैश्विक स्तर पर भारत ने अब खेलों के लिहाज से एक अलग जगह बना ली है। क्रिकेट के अलाव देश में हॉकी, जैवलियन, शूटिंग जैसे कई खेल अपनी अलग जगह बना रहे हैं। 

वहीं पेरिस 2024 ओलंपिक इस साल जुलाई से अगस्त तक आयोजित होंगे। जिसके लिए भारतीय एथलीट्स जमकर तैयार कर रहे हैं। सभी एथलीट मेडल, खासतौर पर गोल्ड पर अपना लक्ष्य जमाए हुए हैं। इसी तर्ज पर भारत अब 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर प्रयासरत है। 

पिछले साल चीन में आयोजित हुए एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। जिसके बाद ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर जद्दोजहद कर रहा है। 

वहीं बीते रविवार को केंद्रीय खेल मत्री अनुराग ठाकुर ने 2026 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर कहा था कि, भारत को 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का अधिकार देना अंतर्राशष्ट्रीय ओलंपिक समिति के लिए ज्यादा तर्कसंगत होगा। क्योंकि, देश खेल समेत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। ठाकुर ने कहा कि भारत के टोक्यो ओलंपिक 2020 और हांगझोउ एशियाई खेल 2022 में अच्छे प्रदर्शन से उम्मीद जगी है कि देश खेलों के क्षेत्र में 2036 तक टॉप 10 और 2047 तक टॉप पांच में शामिल हो जाएगा। 

साथ ही उन्होंने कहा था कि, पिछले ओलंपिक खेलों को देखने वालों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा थी। जिस कारण आईओसी के लिए 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत को सौंपना ज्यादा तर्कसंगत होगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़