Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज

Dev Anand
Creative Commons licenses

हिंदी सिनेमा के अभिनेता, लेखक, निर्माता, निर्देशक देव आनंद का 26 सितंबर को जन्म हुआ था। देव आनंद ने अपने लंबे फिल्मी सफर में करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी सिनेमा और दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई थी।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे देव आनंद का 26 सितंबर को जन्म हुआ था। वह अपने खास अंदाज, शानदार अदाकारी और सदाबहार फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा और दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई थी। देव आनंद अभिनेता, लेखक, निर्माता, निर्देशक और राजनीति में भी एक्टिव रहे। देव आनंद ने अपने लंबे फिल्मी सफर में करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता देव आनंद के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

बता दें कि 26 सितंबर 1923 को देव आनंद का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम धर्मदेव पिशोरिमल आनंद था। वह फिल्मों में आने से पहले अंग्रेजों का खत पढ़ा करते थे। इसके अलावा उन्होंने एक अकाउंटेंसी फर्म में क्लर्क की नौकरी भी की थी, जिसके लिए उनको हर महीने 85 रुपए सैलरी मिला करती थी। इसके बाद देव आनंद ने मिलिट्री सेंसर ऑफिस में काम किया। फिर एक दिन उन्होंने नौकरी छोड़ दी औऱ फिल्मों में काम करने का मन बनाया।

इसे भी पढ़ें: Mahadevi Verma Death Anniversary: साहित्य से समाज सेवा तक, ऐसा रहा 'हिंदी की मीरा' का Iconic Journey

फिल्म सफर

कुछ साल स्ट्रगल करने के बाद उन्हें फिल्म 'हम एक हैं' में काम करने का मौका मिला, यहीं से देव आनंद के फिल्मी सफर की शुरूआत हुई थी। वह भारतीय सिनेमा के शानदार और सदाबहार अभिनेता थे। जिन्होंने अपनी यूनिक स्टाइल से बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों के दिलों पर दशकों तक राज किया। देव आनंद ने 'बाजी', 'सीआईडी', 'टैक्सी ड्राइवर', 'हम दोनों', 'काला पानी', 'तेरे घर के सामने', 'ज्वेल थीफ', 'गाइड', 'जॉनी मेरा नाम' और 'हरे रामा हरे कृष्णा' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

काले कपड़े पहनने पर लगी थी रोक

देव आनंद फिल्मों में अपने अभिनय और खास फैशन के लिए भी जाने जाते थे। फिल्म 'काला पानी' की रिलीज के दौरान एक घटना के बाद अभिनेता को काले कपड़े पहनने से मना कर दिया गया था। दरअसल, बताया जाता है कि काले कपड़े में अभिनेता को देखने के लिए महिलाएं इमारत से कूद जाता करती थीं, जिस कारण एक महिला की जान चली गई थी।

मृत्यु

वहीं 04 दिसंबर 2011 को देव आनंद का निधन हो गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़