Gemini Ganesan Death Anniversary: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के पिता ने 4 महिलाओं से की थी शादी

Gemini Ganesan
Prabhasakshi

जेमिनी गणेशन का जन्म तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में 17 नवंबर 1920 को हुआ था। गणेशन ने अपने करियर की शुरूआत मिस मालिनी से किया था। उन्होंने अपने पूरे करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। इस दौरान उन्होंने कई एक्ट्रेस के साथ काम किया था।

अपने समय में साउथ के सुपरस्टार रहे जेमिनी गणेशन की आज यानी की 22 मार्च को मौत हो गई थी। जेमिनी सुपरस्टार होने के अलावा बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के पिता भी थे। हालांकि रेखा और जेमिनी के रिश्ते कुछ खास नहीं थे। जेमिनी ने रेखा को कभी अपना नाम नहीं दिया। इसलिए शायद रेखा ने भी उन्हें कभी पिता का दर्ज नहीं दिय़ा था और न ही जेमिनी की मौत पर रेखा ने आंसू बहाए थे। आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सिरी पर जेमिनी गणेशन की जिंदगी के बारे में...

जन्म 

जेमिनी गणेशन का जन्म तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में 17 नवंबर 1920 को हुआ था। गणेशन ने अपने करियर की शुरूआत मिस मालिनी से किया था। उन्होंने अपने पूरे करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। इस दौरान उन्होंने कई एक्ट्रेस के साथ काम किया था। लेकिन गणेशन के साथ एक्ट्रेस सावित्री, सरोज देवी और पद्मिनी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट थीं। लेकिन उनमें से गणेशन और सावित्री की जोड़ी ने तूफान मचा दिया था। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि गणेशन और सावित्री ने 44 फिल्मों में एक साथ काम किया था।

शादी और विवाद

साल 1952 में लाखों दिलों की धड़कन बन चुके गणेशन ने गुपचुप तरीके से सावित्री से शादी कर ली और 1956 में दोनों एक साथ रहने लगे। बता दें कि गणेशन ने 4 शादियां की थीं। लेकिन उन्होंने रेखा की मां से अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था। बताया जाता है कि गणेशन ने रेखा की मां पुष्पावल्ली से मंदिर में शादी की थी। लेकिन समाज में उन्हें पत्नी का दर्जा कभी नहीं दिया था। पुष्पावल्ली और जेमिनी की एक बेटी भी हुई। जिन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के नाम से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: Birthday Special: बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे शशि कपूर ने 160 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय, कभी बेचने पड़े थे पत्नी के गहने

करियर

गणेशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत मिस मालिनी से की थी। उन्होंने तेलुगु, मलायलम, कन्नड़, हिंदी फिल्मों मे भी काम किया था। उनकी दीवानगी की लिस्ट में लाखों लड़कियां शामिल थीं। वह इतने हैंडसम थे कि उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेकरार रहती थीं। इसी कारण गणेशन को तमिल सिनेमा जगत में कादल मन्नान यानि की रोमांस का बादशाह कहा जाता था। साउथ की फिल्मों में जेमिनी ने रोमांस जेनर को नई ऊंचाइयां दी।

मौत

22 मार्च साल 2005 में जेमिनी गणेशन की मौत हो गई थी। लेकिन जब उनकी मौत हुई तो रेखा गणेशन के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची थी। जिस पिता के प्यार के लिए रेखा हमेशा तरसती रहीं। उस पिता ने रेखा को कभी अपना नाम नहीं दिया। एक बार जब अवॉर्ड शो के मौके पर जेमिनी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने के रेखा को स्टेज पर बुलाया गया तो रेखा ने सभी के सामने जेमिनी गणेशन के पैर छुए थे। तब जेमिनी ने पहली और आखिरी बार रेखा को बॉम्बे वाली बेटी कहकर पुकारा था। 

अवॉर्ड

जेमिनी गणेशन अपने दौर के सबसे पढ़े-लिखे एक्टर थे। साल 1971 में भारत सरकार ने जेमिनी गणेशन को पद्मश्री से सम्मानित किया था। आपको जानकर हैरानी होगी जेमिनी गणेशन फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज में केमिस्ट्री के लेक्चरर थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़