फोटो गैलरी
वाराणसी का देव दीपावली उत्सव
वाराणसी में गंगा के पावन तट पर आस्था, संस्कृति एवं परंपरा के महापर्व ‘देव दीपावली’ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और ‘‘हर हर महादेव’’ के उद्घोष के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित करके की। गंगा तट की सीढ़ियों पर जलते लाखों दीपों की रोशनी ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया, मानो स्वर्ग स्वयं धरती पर उतर आया हो। ग्रीन आतिशबाजी का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। देखिए कुछ झलकियां।















































