फोटो गैलरी
प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम में लड़कों और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला
सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ लड़कों एवं लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला और इसे ‘‘ऊर्जा देने वाला’’ सत्र बताया। मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वह लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, गंगटोक की सुहावनी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का अलग की आनंद है। देखिए कुछ तस्वीरें।








































