Mallikarjun Kharge के 'विवादित बोल' पर BJP का हल्लाबोल, Election Commission से हुई शिकायत।
प्रधानमंत्री मोदी पर मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान से राजनीतिक टकराव गहरा गया है। भाजपा ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा का घोर अपमान बताते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने खड़गे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब चुनाव आयोग के फैसले पर सबकी नजर है, जिससे चुनावी माहौल में राजनीतिक बयानों की सीमा तय हो सकती है।



























































