Bhawanipur Assembly Seat: Bhawanipur का महासंग्राम, Mamata Banerjee के सामने Suvendu, TMC-BJP में आर-पार की जंग

Mamata Suvendu
ANI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भवानीपुर विधानसभा सीट काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस सीट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी सीधे तौर पर चुनौती दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भवानीपुर विधानसभा सीट काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। बता दें कि राज्य में दो चरणों 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होने हैं। इस सीट से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों के शीर्ष नेता चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट से मैदान में हैं। वहीं ममता बनर्जी को भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी सीधे तौर पर चुनौती दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस सीट का समीकरण...

TMC और BJP के बीच मुख्य मुकाबला

तृणमूल कांग्रेस से ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी से सुवेंदु अधिकारी चुनावी रण में हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी से प्रदीप प्रसाद और सीपीएम से श्रीजीब बिस्वास चुनावी मैदान में हैं। हालांकि इस सीट से मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है। यह सीट दक्षिण कोलकाता की है और प्रदेश की राजनीति में प्रतीकात्मक महत्व रखती है।

इसे भी पढ़ें: Beleghata Assembly Seat: TMC के गढ़ बेलेघाटा में हैट्रिक के बाद बदला चेहरा, Kunal Ghosh की राह में BJP की चुनौती

भाजपा बता रही चक्रव्यूह

अब इस बार सुवेंदु अधिकारी ममता के गढ़ में घुसकर चुनौती दे रहे हैं। वहीं भाजपा इसको चक्रव्यू बता रही है। वहीं टीएमसी इसको अपनी शक्ति प्रदर्शन मान रही है। साल 2021 में भवानीपुर विधानसभा सीट पर टीएमसी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी थी। टीएमसी उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने जीत हासिल की थी और भाजपा से रुद्रनील घोष दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं कांग्रेस और अन्य कैंडिडेट्स को काफी कम वोट मिले थे।

उपचुनाव में जीती थीं ममता बनर्जी

साल 2021 में ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव लड़ा था। वही अक्तूबर 2021 में उन्होंने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। इस दौरान ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका तिबरेवाल को करीब 58,835 वोटों से हराया था।

2026 का चुनावी समीकरण

इस बार पश्चिम बंगाल में मुख्य लड़ाई तृणमूल कांग्रेस बनाम भारतीय जनता पार्टी की है। साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटें जीती थीं, वहीं भारतीय जनता पार्टी 77 पर सिमट गई थी। हालांकि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने कुछ सुधार दिखाया था। लेकिन टीमीएसी अभी भी मजबूत स्थिति में है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़