UP में Special Revision के बाद Final Voter List जारी, मतदाताओं की संख्या में 84 लाख का बड़ा इज़ाफ़ा
उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें 84 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़ने से कुल संख्या 13.39 करोड़ हो गई है। इस प्रक्रिया से युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी है और लिंगानुपात में भी 10 अंकों का सुधार होकर यह 834 पर पहुँच गया है।



























































