Cruise Ship पर Hantavirus का कहर, 3 मौतों के बाद Tenerife पोर्ट पर मचा हड़कंप
क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर हंता वायरस के प्रकोप से अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंता बढ़ गई है। तीन मौतों और कई संक्रमणों की पुष्टि के बाद स्पेन के टेनेरिफ में यात्रियों को सुरक्षित उतारने की तैयारी है। एंडीज प्रकार का यह वायरस दुर्लभ मामलों में इंसान से इंसान में फैल सकता है, जिसके कारण वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।



























































