"BJP पूंजीवाद को देती है बढ़ावा", Akhilesh Yadav का सरकार पर हमला, बोले- जल्द बढ़ेंगे Petrol-Diesel के दाम
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द वृद्धि की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया कि तेल कंपनियों के भारी नुकसान की भरपाई आम जनता से की जाएगी, जो केंद्र सरकार की नीतियों को दर्शाता है।



























































