India Bangladesh Border पर लाठी-डंडों और चाकू के साथ आ गये घुसपैठिये, BSF ने दिया उकसावे का जवाब
स्थिति तब बिगड़ी जब भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पार वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही थी। बांग्लादेश सीमा रक्षक बल ने इसका विरोध किया और कथित रूप से लाउडस्पीकर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं रोकी गई तो गोली भी चल सकती है।



























































