LoC पर Pakistani घुसपैठिया दबोचा गया, सुरक्षा बलों की सतर्कता से नाकाम हो गयी साजिश
अधिकारियों के अनुसार सेना के जवानों ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर के गुलपुर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद सज्जाद के रूप में हुई है।



























































