NEET Debate: प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर वार, बोलीं - क्या यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र?
प्रियंका गांधी ने NEET बहस में देरी पर सरकार को घेरा और भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर सवाल उठाए। विपक्ष ने NEET पेपर लीक पर नियम 267 के तहत चर्चा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की। वहीं सरकार ने संसदीय प्रक्रिया के तहत सार्थक बहस के लिए अपनी तत्परता दोहराई, पर विपक्ष के सहयोग का आह्वान किया।



























































