Rahul Gandhi का सवाल: 10 सालों में 152 Paper Leak, फिर भी दोषियों को सजा क्यों नहीं?
राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक प्रकरण पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक से 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए, पर किसी भी दोषी को सजा नहीं मिली। उन्होंने भारतीय शिक्षा प्रणाली को 'धांधली वाला' करार देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और तत्काल जवाबदेही की मांग की।



























































