Share Market में कोहराम और Crude Oil के बढ़ते दाम, Dollar के मुकाबले 96.59 के रिकॉर्ड स्तर पर लुढ़का रुपया
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मध्य पूर्व के तनाव के चलते भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 34 पैसे गिरकर 96.59 पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड में उछाल और घरेलू शेयर बाजार की मंदी ने मुद्रा पर दबाव बढ़ाया है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आपूर्ति बाधाएं और निवेशकों की सतर्कता आने वाले दिनों में रुपये की चाल को लगातार प्रभावित करती रहेगी।



























































