दिमागी नक्सल विवाद पर P Chidambaram का Kiren Rijiju को करारा जवाब, बोले- 'हमें गर्व है'
चिदंबरम ने कहा दिमागी नक्सल क्या है? उन्हें इसे परिभाषित करने दें। किरेन रिजिजू ने एक कमजोर बहाना बनाया कि जब प्रधानमंत्री ने 'दिमागी नक्सल' कहा, तो उनका इशारा विपक्ष की ओर नहीं था। ठीक है, हम इसे मान लेते हैं। तो फिर उन्होंने किसके बारे में कहा? उन्हें साफ-साफ बताना चाहिए। वे किसे 'दिमागी नक्सल' कह रहे थे? उन्होंने हमें 'अर्बन नक्सल' कहा। उन्होंने हमें 'राष्ट्र-विरोधी' कहा।



























































