Maharashtra: नागपुर के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के नागपुर शहर से सटे गोधिनी इलाके में स्थित एक वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट (जल शुद्धिकरण संयंत्र) में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात जहरीली क्लोरीन गैस (Chlorine Gas) का रिसाव होने से भीषण हड़कंप मच गया।



























































