Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरक्षण को एक संवैधानिक अधिकार बताते हुए कहा कि दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती। उनका यह बयान जंतर-मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के जवाब में आया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने जाति-आधारित कोटा खत्म करने की मांग की थी। पासवान ने दलितों के प्रति जारी भेदभाव का हवाला देते हुए आरक्षण व्यवस्था को कमजोर न करने का संकल्प लिया।



























































