POJK के लिए पाकिस्तान पर टूटे 70 ब्रिटिश सांसद, भारत खुश तो बहुत होगा!
जब किसी इलाके का दुनिया से संपर्क काट दिया जाता है तो समझ लीजिए वहां जुल्म की इंतहा हो रही है और ब्रिटेन में रह रहे कश्मीरी समुदाय के लोग आज अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर खौफ में हैं। हफ्तों से उनकी अपने सगे संबंधियों से बातचीत नहीं हुई है। उन्हें नहीं पता कि उनके घर वाले जिंदा भी हैं या पाकिस्तानी सेना की बर्बरता का शिकार हो चुके हैं।



























































