Uttarakhand में बनेगा पहला Youth Commission, युवाओं को कोचिंग और रोजगार के नए अवसर
उत्तराखंड सरकार राज्य में पहले युवा आयोग का गठन करने जा रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के जरिए 10 हजार छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण पर 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के लिए हिल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे।



























































