ISRO Privatization की खबरों पर विराम: V Narayanan ने कर्मचारियों को दिया भरोसा, बताया क्या है भविष्य का Space Plan
इन संघों ने संगठन की भविष्य की भूमिका को लेकर सरकार की नीति पर आधिकारिक स्पष्टीकरण की मांग की थी। नारायणन ने कहा स्पेस सेक्टर में सुधार छह साल पहले शुरू किए गए थे। इसके तहत, हमें प्राइवेट सेक्टर की मदद करनी है और स्पेस इकोसिस्टम को बढ़ाना है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत के स्पेस प्रोग्राम में प्राइवेट इंडस्ट्री ने लंबे समय से अहम भूमिका निभाई है और लॉन्च व्हीकल बनाने का काम पहले से ही सैकड़ों भारतीय कंपनियाँ कर रही हैं।



























































