आप अपनी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते: Satya Niketan PG हादसे पर HC की कड़ी फटकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने सत्य निकेतन PG बिल्डिंग हादसे पर अधिकारियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अगर ज़िम्मेदारियां निभाई जातीं तो यह त्रासदी टाली जा सकती थी। कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार, MCD और DU समेत सभी को नोटिस जारी कर PG आवास की सुरक्षा, हॉस्टल की कमी और अवैध निर्माण पर जवाब मांगा है, जिससे दिल्ली में छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा गहरा गया है।



























































