Story Books For Kids Under 5: किताबों की इन 5 कहानियों से बच्चों को मिलेगी जिंदगी की बड़ी सीख

अभिनेता नकुल मेहता और जानकी पारेख ने पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पांच खास किताबों के नाम साझा किए हैं। ये कहानियां बच्चों को सहानुभूति, गलतियों से सीखने और डर का सामना करने जैसे जरूरी जीवन कौशल सिखाती हैं। किताबें पढ़कर सुनाने से बच्चों का मानसिक विकास होता है और माता-पिता के साथ रिश्ता मजबूत होता है।
बच्चों को किताबें पढ़कर सुनाना सिर्फ उनके दिमागी विकास के लिए ही फायदेमंद नहीं माना जाता, बल्कि इससे माता-पिता और बच्चों के बीच रिश्ता भी मजबूत होता है। साथ बैठकर कहानी पढ़ने से बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलता है और उनके साथ बातचीत भी बढ़ती है।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि पांच साल की उम्र से पहले बच्चे को कौन-सी किताबें पढ़कर सुनानी चाहिए, तो टीवी अभिनेता नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख ने कुछ किताबों के नाम साझा किए हैं। इन किताबों की कहानियां बच्चों को अपनी पहचान, सहानुभूति, गलतियों, डर और लगातार कोशिश करते रहने जैसी बातों को समझने में मदद कर सकती हैं।
Book 1: जूलियन इज अ मरमेड
लेखिका: जेसिका लव
यह कहानी एक छोटे बच्चे की है, जो जलपरी बनना चाहता है। कहानी बच्चों को अपनी पसंद और भावनाओं को खुलकर जाहिर करने और खुद को उसी तरह स्वीकार करने का संदेश देती है, जैसे वे हैं।
Book 2: द रैबिट लिसन्ड
लेखिका: कोरी डॉरफेल्ड
यह एक बच्चे की कहानी है, जो मुश्किल दौर से गुजर रहा है और उसका दोस्त सिर्फ उसके पास रहकर उसकी बात सुनता है। यह कहानी बच्चों को दूसरों की भावनाओं को समझने, सहानुभूति रखने और जरूरत के समय किसी के साथ खड़े रहने की सीख देती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चा पढ़ाई से भागता है? डांटना नहीं, ये 5 Smart Parenting Tips अपनाएं, दूर होगा डर
Book 3: द बुक ऑफ मिस्टेक्स
लेखिका: कोरिन्ना लुयकेन
यह कहानी गलतियों को एक अलग नजरिए से देखने की बात करती है। इसमें दिखाया गया है कि कभी-कभी एक गलती से भी कुछ अनोखा और खूबसूरत बन सकता है। बच्चों को यह समझाने के लिए यह कहानी अच्छी हो सकती है कि गलतियों से डरने के बजाय उनसे सीखना चाहिए।
Book 4: आफ्टर द फॉल
लेखक: डैन सैंटैट
यह कहानी हम्प्टी डम्प्टी के गिरने के बाद की है। गिरने के बाद उसे दोबारा ऊपर चढ़ने की हिम्मत जुटानी पड़ती है। कहानी बच्चों को डर का सामना करने और किसी मुश्किल या असफलता के बाद फिर से कोशिश करने का संदेश देती है।
Book 5: द मोस्ट मैग्निफिसेंट थिंग
लेखिका: एशली स्पायर्स
इस कहानी में एक छोटी लड़की कुछ शानदार बनाने की कोशिश करती है, लेकिन उसे समझ आता है कि पहली कोशिश में सबकुछ सही होना आसान नहीं होता। कहानी बच्चों को धैर्य रखने, लगातार कोशिश करने और किसी काम में परेशानी आने पर हार न मानने की सीख देती है।
View this post on InstagramA post shared by theindianparentpod (@theindianparentpod)
इसे भी पढ़ें: Parenting Mistakes: आपकी ये 4 आदतें बच्चे को बना रही हैं जिद्दी, तुरंत बदलें अपना तरीका
किताबों के जरिए बच्चों को सिखाएं जरूरी बातें
इन पांचों किताबों की कहानियां अलग-अलग विषयों पर हैं। इनमें बच्चों को अपनी भावनाएं समझने, दूसरों की बात सुनने, गलतियों से सीखने, डर का सामना करने और कोशिश जारी रखने जैसे जरूरी जीवन कौशलों के बारे में बताया गया है। माता-पिता बच्चों को किताब पढ़कर सुनाते समय कहानी पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं, जिससे पढ़ने का अनुभव और ज्यादा मजेदार हो सकता है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़













