दुबई में रहने वाली 11 साल की भारतीय लड़की ने योगासन में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

dd

दुबई में रहने वाली एक भारतीय लड़की ने सीमित स्थान में कुछ ही मिनट के भीतर योग के 100 आसन कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, 11 वर्षीय समृद्धि कालिया ने तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

दुबई। दुबई में रहने वाली एक भारतीय लड़की ने सीमित स्थान में कुछ ही मिनट के भीतर योग के 100 आसन कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, 11 वर्षीय समृद्धि कालिया ने तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। कालिया ने पिछले एक महीने के अंदर ही दूसरी बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

इसे भी पढ़ें: माइग्रेन के दर्द को दूर करने के लिए करें यह योगासन

गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के सीमित स्थान में सबसे तेजी से योग के 100 आसन करने को लेकर कालिया ने कहा कि उनकी सफलता की वजह कठिन परिश्रम और दृढ़ता है। सातवीं कक्षा की छात्रा ने बृहस्पतिवार को मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा में यह योगासन प्रस्तुति दी थी। इससे पहले, 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर समृद्धि ने एक मिनट में 40 उन्नत योग आसन करने का अपना दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़