Ahmedabad में आयोजित होगा FIBA U18 Asia Cup, भारतीय टीम में गुजरात के 3 सदस्य शामिल

गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर खेल परिसर में 13 से 23 अगस्त तक अंडर-18 एशिया बास्केटबॉल कप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में भावनगर के खिलाड़ी रोनाल्डो हॉपकिन्स, सहायक कोच नरेंद्र देसाई और मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट डॉ कुणाल चुडासमा को शामिल किया गया है। भारत 14 अगस्त को जापान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
अहमदाबाद, नौ अगस्त फीबा अंडर-18 एशिया बास्केटबॉल कप का आयोजन 13 से 23 अगस्त तक अहमदाबाद में होगा। इस टूर्नामेंट में गुजरात के तीन लोग खिलाड़ी, सहायक कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। भावनगर के रोनाल्डो हॉपकिन्स को भारत की पुरुष अंडर-18 टीम में जगह मिली है।
वहीं, खेल विभाग के कोच नरेंद्र देसाई सहायक कोच और डॉ कुणाल चुडासमा मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट की जिम्मेदारी निभाएंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार टूर्नामेंट अहमदाबाद के नारणपुरा स्थित वीर सावरकर खेल परिसर में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला 14 अगस्त को जापान के खिलाफ खेलेगा।
ग्रुप चरण में टीम का सामना जापान, कोरिया और कजाखस्तान से होगा। फाइनल मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा।
अन्य न्यूज़













