Animesh Kujur राष्ट्रमंडल खेलों की 200m स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूके

ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारत के धावक अनिमेष कुजूर छठे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। अपनी सेमीफाइनल हीट में वह 20.65 सेकेंड का समय निकालकर छठे स्थान पर रहे। सेमीफाइनल में उतरे कुल 16 खिलाड़ियों में कुजूर का समय 10वां सर्वश्रेष्ठ रहा।
भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक धावक अनिमेष कुजूर बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। वह अपनी सेमीफाइनल हीट (शुरुआती रेस) में 20.65 सेकेंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहे। कुजूर सेमीफाइनल की दूसरी हीट में पहली लेन से दौड़े लेकिन 20.32 सेकेंड के अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड से काफी पीछे रहे रहे।
घाना के जोसेफ पॉल अमोह ने 20.24 सेकेंड के समय के साथ यह दौड़ जीती। जमैका के जेवॉन पावेल ने भी 20.24 सेकेंड का समय निकाला लेकिन फोटो फिनिश में वह दूसरे स्थान पर रहे। बोत्सवाना के प्रिंस फेजेल सेलेपे ने 20.31 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष आठ धावकों में जगह बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
दोनों सेमीफाइनल से कुल आठ धावकों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जबकि सेमीफाइनल में उतरे 16 खिलाड़ियों में कुजूर का समय 10वां सर्वश्रेष्ठ रहा।
अन्य न्यूज़















