Asian Games 2023 का शानदार आगाज, हरमनप्रीत-लवलीना ने की भारतीय दल की अगुवाई

Asian games 2023 opening ceremony
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Sep 23 2023 5:39PM

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी जारी है। वहीं इस दौरान भारतीय दल का नेतृत्व हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ध्वजवाहक रहे।

19वें एशियन गेम्स की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। इस बार एशियन गेम्स 23 सितंबर से लेकर 8 अगस्त तक चीन के हांगझोउ में होंगे। एशियन गेम्स 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हुए। ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। 

वहीं एशियाड में भारत की ओर से 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जो देश का अबतक का सबसे बड़ा दल है। भारतीय खिलाड़ी कुल 40 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इससे पहले 2018 के जकार्ता एशियाड में भारत के 572 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वहीं इस मेगा इवेंट में 45 देशों के 12 हजार से ज्यादा खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।

All the updates here:

Sep 23, 2023

18:19

एशियन गेम्स 2023 ओपनिंग सेरेमनी

Sep 23, 2023

18:03

भारतीय दल पारंपरिक पोशाक में आया नजर

भारतीय दल ने पारंपरिक पोशाक में मार्च किया। इस दौरान महिला एथटीट्स ने साड़ी जबकि पुरुष एथलीट्स ने कुर्ता पहना था। लवलीना बोरगोहेन और हरमनप्रीत सिंह ने भारतीय दल का नेतृत्व किया।

Sep 23, 2023

17:55

Asian Games 2023: ओपनिंग सेरेमनी में दिखा भारतीय दल

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल नजर आया। इस दौरान हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना भारतीय दल के ध्वज वाहक थे। 


Sep 23, 2023

17:49

Asian Games 2023: सबसे आगे होगा भारत

Sep 23, 2023

17:46

हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन भारतीय दल के ध्वजवाहक

 वहीं एशियन गेम्स 2023 ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। 

Sep 23, 2023

17:43

शुरू हुई एशियाई खेलों की ओपनिंग सेरेमनी

चीन के हांगजू में एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी जारी है। इस बार एशियाई खेलों में 45 देशों के करीब 12,000 एथलीट ने भाग लिया है। वहीं इवेंट का उद्घाटन हांग्जो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में हो रहा है।

अन्य न्यूज़