एथलीट ललिता, शतरंज खिलाड़ी गागरे को एसजेएएम पुरस्कार
महाराष्ट्र के छठे शतरंज ग्रैंडमास्टर शरदुल गागरे और स्टीपलचेस एथलीट ललिता बाबर को इस साल मुंबई खेल पत्रकार संघ के स्वर्ण जयंती सालाना पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
मुंबई। महाराष्ट्र के छठे शतरंज ग्रैंडमास्टर शरदुल गागरे और स्टीपलचेस एथलीट ललिता बाबर को इस साल मुंबई खेल पत्रकार संघ के स्वर्ण जयंती सालाना पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जायेगा। अहमदनगर के गागरे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिलेगा जबकि रियो ओलंपिक में दसवें स्थान पर रही ललिता को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार तीन सितंबर को दिये जायेंगे जिसमें भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान मुख्य अतिथि होंगे।
मुंबई और भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पुरस्कार मिलेगा जबकि रोहित शर्मा को कोलकाता में 2014 में सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने के लिये विशेष पुरस्कार दिया जायेगा। शरदुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर को सर्वश्रेष्ठ रणजी क्रिकेटर का पुरस्कार मिलेगा। मुंबई क्रिकेट संघ को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार मिलेगा।
अन्य न्यूज़