बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल ने अमरनाथ की पवित्र गुफा के किए दर्शन, कहा- बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं

Saina Nehwal amarnath
Twitter @NSaina
अंकित सिंह । Jul 13 2023 12:46PM

शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पवित्र अमरनाथ गुफा में पूजा-अर्चना की और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सबसे छोटे बालटाल मार्ग के माध्यम से गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के 'दर्शन' किए।

भारत की शीर्ष बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इस समय अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर में हैं। राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा कीं। साइना नेहवाल के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद हैं, जिन्हें उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है। शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पवित्र अमरनाथ गुफा में पूजा-अर्चना की और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सबसे छोटे बालटाल मार्ग के माध्यम से गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के 'दर्शन' किए।

इसे भी पढ़ें: Jammu से 7,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

साइना नेहवाल ने क्या कहा

साइना नेहवाल ने कहा कि हमने अमरनाथ जी के बहुत अच्छे दर्शन किए। मैं अपनी मां के साथ दर्शन करने में सक्षम होने के लिए बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं अमरनाथ श्राइन बोर्ड और वहां हमारी मदद करने वाले सेना के लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं...मैं बहुत संतुष्ट हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब आप ऐसी जगह आते हैं जहां आपको सकारात्मकता और शक्ति मिलती है, और मन शांत होता है। आत्मविश्वास बहुत अच्छा लगता है... अनुभव बहुत आरामदायक था। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir राजमार्ग बंद, मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए कोई जत्था जम्मू से रवाना नहीं होगा

1,46,508 तीर्थयात्री कर चुके हैं दर्शन

एक जुलाई से अब तक कुल 1,46,508 तीर्थयात्री अमरनाथ मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई, जो 31 अगस्त तक चलेगी। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के लिए 9200 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बृहस्पतिवार को यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के साढ़े तीन बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 194 वाहनों के काफिले में 6,035 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए निकले जबकि 3,206 तीर्थयात्रियों को लेकर 112 वाहनों का काफिला बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।

All the updates here:

अन्य न्यूज़