7 साल की शादी में आई दरार, फिर रिश्ते को दिया एक और मौका, बैडमिंटन स्टार ने यूं बयां किया दर्द

Saina Nehwal Parupalli Kashyap
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 26 2026 7:24PM

साइना नेहवाल ने भले ही आज खेल से दूर और राजनीति में एक्टिव हैं। लेकिन पिछले साल 2025 में उन्होंने उस दौरान सबको चौंका दिया जब उन्होंने पति परुपल्ली कश्यप के अलग होने की पुष्टि की। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों एकबार फिर साथ आ गए थे। दोनों ने इस रिश्ते को एक और मौका देना चाहा और अब भी साथ हैं।

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने भले ही आज खेल से दूर और राजनीति में एक्टिव हैं। लेकिन पिछले साल 2025 में उन्होंने उस दौरान सबको चौंका दिया जब उन्होंने पति परुपल्ली कश्यप के अलग होने की पुष्टि की। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों एकबार फिर साथ आ गए थे। दोनों ने इस रिश्ते को एक और मौका देना चाहा और अब भी साथ हैं।

अब दिग्गज बैडमिंटन स्टार ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप ने साल 2018 में शादी की थी। साइना का कहना है कि रिश्ता तभी टिक पाता है जब उसमें प्रयास, धैर्य और समझ हो। उन्होंने कहा कि रिश्ते कभी भी सीधे-सादे नहीं होते। 

एनडीटीवी के अनुसार, परुपल्ली कश्यप से अलग होने पर साइना नेहवाल ने कहा कि, हर रिश्ते में अलग-अलग दौर आते हैं। जब दो मजबूत व्यक्तित्व वाले लोग साथ आते हैं तो असहमति होना स्वाभाविक है। अगर सबसे महम बात सम्मान, समझ और समस्याओं को सुलझाने की इच्छा है। 

साथ ही साइना ने बताया कि रिश्ते को चलाने के लिए आपसी समझ और धैर्य बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी एक व्यक्ति को झुकना चाहिए और दूसरे का दृष्टिकोण समझना भी बहुत जरूरी होता है। साइना कहती हैं कि आज वे दोनोंअपने-अपने अनुभव से सीख रहे हैं और समझ चुके हैं कि बहस को जीतने की इच्छा होना अच्छे रिश्ते की निशानी नहीं होता। 

 जब दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी से पूछा गया कि रिश्ते को लंबा चलाने की कुंजी क्या है। इसपर उन्होंने कहा कि विश्वास, सम्मान और आपसी समझ रिश्ते के लिए सबसे अहम होते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़