विश्व चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया को रजत पदक

[email protected] । Oct 23 2018 10:58AM
पुनिया चौथे भारतीय हैं जो विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के दावेदार थे। 24 वर्षीय पुनिया को 19 वर्षीय आटोगुरो ने 16-9 से शिकस्त दी। ओटोगुरो जापान के सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने।
बुडापेस्ट (हंगरी)। विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने का बजरंग पुनिया का प्रयास सफल नहीं रहा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सोमवार को यहां 65 किलोग्राम वर्ग में जापान के ताकुटो ओटोगुरो से उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा।
पुनिया चौथे भारतीय हैं जो विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के दावेदार थे। 24 वर्षीय पुनिया को 19 वर्षीय आटोगुरो ने 16-9 से शिकस्त दी। ओटोगुरो जापान के सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने। सुशील कुमार एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में 2010 में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












