भुवनेश्वर होगा विश्व कप 2018 का मेजबान

[email protected] । Mar 27 2017 4:08PM

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और ओड़िशा सरकार ने अधिकारिक रूप से पुष्टि की कि पुरूषों का विश्व लीग फाइनल 2017 और पुरूष विश्व कप 2018 का आयोजन यहां किया जायेगा। कलिंगा स्टेडियम हॉकी के दो बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

भुवनेश्वर। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और ओड़िशा सरकार ने अधिकारिक रूप से पुष्टि की कि पुरूषों का विश्व लीग फाइनल 2017 और पुरूष विश्व कप 2018 का आयोजन यहां किया जायेगा। कलिंगा स्टेडियम हॉकी के दो बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम में 2014 पुरूष हॉकी चैम्पियंस ट्राफी का सफल आयोजन किया गया था। यह हॉकी इंडिया लीग की मौजूदा चैम्पियन कलिंगा लासंर्स का भी घरेलू स्थल है। पुरूष हॉकी विश्व फाइनल भुवनेश्वर 2017 एक से 10 दिसंबर तक आयोजित होगा, इसमें मेजबान के अलावा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों का स्वागत किया जायेगा जो हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल से क्वालीफाई करेंगी।

एफआईएच की विज्ञप्ति के अनुसार पुरूष हाकी विश्व कप 2018 नवंबर के अंत और दिसंबर के शुरू में खेला जायेगा जिसमें मेजबान भारत के साथ 15 टीमें होंगी। ये हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल और इस साल होने वाली महाद्वीपीय चैम्पियनशिप से क्वालीफाई करेंगे। यह भी पुष्टि की गयी कि ओड़िशा राज्य दोनों टूर्नामेंट का टाइटल प्रायोजक होगा। जिससे अधिकारिक टूर्नामेंट टाइटल ‘ओड़िशा पुरूष हॉकी विश्व लीग फाइनल भुवनेश्वर 2017’ और ‘ओड़िशा हॉकी पुरूष विश्व कप भुवनेश्वर 2018’ होगा। एफआईएच अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने इसकी घोषणा की जबकि ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि यह टूर्नामेंट राज्य के हॉकी प्रशंसकों को ही रोमांचित नहीं करेगा बल्कि इससे युवा पीढ़ी में इस खेल को प्रोमोट करने में भी मदद मिलेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़