CWG 2022: 8वें दिन कुश्ती में गोल्ड जीतने की उम्मीद से उतरेंगे बजरंग, इन खेलों में पदकों की उम्मीद

BAJRANG
common creative

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में आठवें दिन भारत का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है।बैडमिंटन महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल में त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला होगा। स्क्वाश पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल में वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह का मुकाबला।

बर्मिंघम।राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को आठवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। सभी समय भारतीय मानक समय के अनुसार।

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़: पहला दौर - हीट दो:ज्योति याराजी - दोपहर 3.06 बजे महिला लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर: ग्रुप ए: एंसी एदापल्ली - 4.10 बजे महिला 200 मीटर सेमीफाइनल दो: हिमा दास - रात 12.53 बजे (शनिवार) पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले राउंड एक : 4.19 बजे

इसे भी पढ़ें: एथलीट बनने के लिए पिता के सामने की थी भूख हड़ताल, Athletics Championship में रूपल चौधरी ने झटका कांस्य पदक

बैडमिंटन (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू): महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल: त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल : किदांबी श्रीकांत लॉन बॉल्स: महिला पेयर्स क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड - दोपहर 1 बजे स्क्वाश: पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल : वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह- शाम 5.15 बजे मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल- 12 बजे (शनिवार)

टेबल टेनिस: मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : जी साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा -दोपहर दो बजे मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला- दोपहर दो बजे महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : श्रीजा अकुला - दोपहर 3.15 बजे महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : रीथ टेनिसन - दोपहर 3.15 बजे

हॉकी: महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - रात 10.30 बजे।

कुश्ती (दोपहर 3:30 बजे शुरू): पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा: मोहित ग्रेवाल पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा: बजरंग पूनिया पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: दीपक पूनिया महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा: अंशु मलिक महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा: दिव्या काकरान महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा: साक्षी मलिक।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़