UEFA Euro में खेलते हुए Cristiano Ronaldo ने रचा इतिहास, सबसे अधिक मुकाबलों में खेलने का बना रिकॉर्ड

christiano ronaldo
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 24 2023 1:14PM

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने गुरुवार को पुर्तगाल के लिए सर्वाधिक मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड सफलतापूर्वक बना लिया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब तक टीम के लिए कुल 197 मुकाबले खेले है। इस रिकॉर्ड मुकाबले में खेलने के साथ ही रोनाल्डो ने टीम को भी जीत दिलाई है।

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पुर्तगाल और लिकटेंस्टीन के बीच गुरुवार को यूरो कप 2024 का क्वालिफाइंग मैच खेला गया जिसमें कई नए रिकॉर्ड बनाए गए। इस दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हैरी केन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो के खेल के कारण ही पुर्तगाल की टीम मुकाबले में विजय पा सकी। इस मैच में पुर्तगाल की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और लिचेंस्टीन के खिलाफ मैच को 4-0 के बड़े अंतर से जीत लिया।

पुर्तगाल के रोनाल्डो पहले ही पुरुष फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और अब उनके नाम पर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने का नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। यह उनका 197वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। इससे पहले रोनाल्डो और कुवैत के बादेर अल मुतावा के नाम पर 196 मैच खेलने का संयुक्त रिकॉर्ड दर्ज था। रोनाल्डो ने इस मैच में दूसरे हाफ में पेनल्टी को गोल में बदलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कुल गोल की संख्या को 120 पर भी पहुंचाया। इस बीच केन इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

केन ने इंग्लैंड की इटली पर 2-1 से जीत के दौरान पहले हाफ में पेनल्टी को गोल में बदला। यह उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 54वां बोल था जो कि वायने रूनी से एक गोल अधिक है। यूरो 2024 का आयोजन जर्मनी में किया जाएगा जिसके क्वालीफाइंग मैचों की शुरुआत विश्वकप समाप्त होने की तीन महीने बाद हुई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़