दबंग दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को 41-22 से दी शिकस्त

Dabang Delhi kc vs Gujrat Giants

विजय (आठ अंक) और नीरज नरवाल (चार अंक) ने दिल्ली के रेडिंग अंक जुटाये जबकि उसका स्टार रेडर नवीन कुमार इस मैच में नहीं खेल रहा था। पहले हाफ तक दिल्ली ने 22-11 से बढ़त बनायी हुई थी।

बेंगलुरू,  दबंग दिल्ली केसी ने शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में गुजरात जायंट्स को 41-22 से शिकस्त दी। डिफेंडर मंजीत छिल्लर और कृष्ण ने दिल्ली के लिये ‘हाई 5’ अंक जुटाये। इस जीत की बदौलत दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है

विजय (आठ अंक) और नीरज नरवाल (चार अंक) ने दिल्ली के रेडिंग अंक जुटाये जबकि उसका स्टार रेडर नवीन कुमार इस मैच में नहीं खेल रहा था। पहले हाफ तक दिल्ली ने 22-11 से बढ़त बनायी हुई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़