धोनी ने रखा तिरंगे का सम्मान, हर तरफ हो रही वाहवाही
यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के दौरान हुई थी जिसमें मेजबानों ने 212 रन बनाये थे। यह धोनी का छोटे प्रारूप में 300वां मैच था जिसमें 199 आईपीएल मैच शामिल हैं।
हैमिल्टन। महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को दिखा दिया कि उनके लिये भारतीय तिरंगा कितना अनमोल है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान उनका एक प्रशंसक सुरक्षा घेरे को तोड़ता हुआ मैदान पर पहुंच गया जिसके हाथ में भारतीय तिरंगा था जो मैदान को छूने वाला था लेकिन इस विकेटकीपर ने ऐसा नहीं होने दिया।
Firstly Dhoni Gives Respect to the National Flag..👏👏
— ಅಕ್ಷಯ್ अक्षय Akki🇮🇳 (@AkshayVandure1) February 11, 2019
Tiranga Hamari Jaan Hai,
Dhoni Hamara Shaan Hai.😍@msdhoni MSD🇮🇳❤️ pic.twitter.com/iCad9EZbLI
धोनी का यह प्रशंसक पूर्व भारती कप्तान के पैर को छूने के लिये झुका लेकिन ऐसे करते हुए उसके दायें हाथ से तिरंगा धरती से छूने वाला था। लेकिन धोनी जिस फुर्ती से स्टपिंग करते हैं, उन्होंने तुरंत ही इसे देखकर ऐसी प्रतिक्रिया की और प्रशंसक के हाथ से तिरंगा पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: चेन्नईयिन एफसी ने बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराया
यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के दौरान हुई थी जिसमें मेजबानों ने 212 रन बनाये थे। यह धोनी का छोटे प्रारूप में 300वां मैच था जिसमें 199 आईपीएल मैच शामिल हैं।
अन्य न्यूज़