डिकाक और बावुमा के अर्धशतक से संभला दक्षिण अफ्रीका

[email protected] । Mar 17 2017 12:19PM

क्विंटन डिकाक और तेंबा बावुमा के अर्धशताकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन खराब शुरूआत के बाद वापसी की। दक्षिण अफ्रीका ने चाय तक छह विकेट पर 218 रन बना लिए हैं।

वेलिंगटन। क्विंटन डिकाक और तेंबा बावुमा के अर्धशताकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन खराब शुरूआत के बाद वापसी की। लंच से पहले 94 रन तक छह विकेट गंवाने वाले दक्षिण अफ्रीका ने चाय तक छह विकेट पर 218 रन बना लिए हैं। डिकाक 63 जबकि बावुमा 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों सातवें विकेट के लिए अब तक 124 रन जोड़ चुके हैं। टीम हालांकि अब भी न्यूजीलैंड से 50 रन से पीछे है जिसने पहली पारी में 268 रन बनाए थे। डिकाक ने टिम साउथी की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा और फिर नील वेगनर की लगातार गेंदों पर भी चौके और छक्के के साथ 55 गेंद में आठवां अर्धशतक पूरा किया। 

तेज गेंदबाज कोलिन डि ग्रैंडहोम ने लंच से पहले हाशिम अमला (21) और फाफ डु प्लेसिस (23) को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी किया। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह के सत्र में 80 रन पर चार विकेट गंवाए जिससे लंच तक उसका स्कोर छह विकेट पर 104 रन था। बावुमा हालांकि पांच रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब वेगनर की बाउंसर को हवा में लहरा गए लेकिन ग्रैंडहोम फिसल गए और इसे कैच नहीं कर सके। बावुमा ने वेगनर की बाउंसर पर दो रन के साथ 88 गेंद में अपना छठा अर्धशतक पूरा किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़