फेडरर ने वावरिंका को हराकर इंडियन वेल्स खिताब जीता

[email protected] । Mar 20 2017 2:57PM

रोजर फेडरर ने स्टेन वावरिंका को 6-4, 7-5 से हराकर रिकार्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। इससे पहले फेडरर ने 2004, 2005, 2006 और 2012 में खिताब जीता था।

इंडियन वेल्स। रोजर फेडरर ने स्टेन वावरिंका को 6-4, 7-5 से हराकर रिकार्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। पिछले साल घुटने के आपरेशन के कारण बाहर हुए फेडरर ने वापसी करते हुए जनवरी में आस्ट्रेलिया ओपन के रूप में अपना 18वां ग्रैंडसलैम खिताब जीता था। 

आल स्विस फाइनल में जीत के साथ फेडरर ने नोवाक जोकोविच के पांच खिताब की बराबरी की। इससे पहले फेडरर ने 2004, 2005, 2006 और 2012 में खिताब जीता था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़